वजन कम करने के लिए कितनी रोटी खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 09:21

वजन घटाने के लिए एक दिन में कितनी रोटी खानी चाहिए?
अपनी हर दिन की कैलोरी इनटेक को ध्यान में रखकर रोटी का सेवन करना चाहिए। इससे वजन घटाने में काफी मदद मिलती है।
वजन घटाने के दौरान लोग अपनी डाइट को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं। दरअसल, एक्स्ट्रा बॉडी फैट कम करने के लिए कार्बोहाइड्रेट से भी परहेज करना पड़ता है। कार्बोहाइड्रेट के कारण वजन तेजी से बढ़ता है। लेकिन कार्बोहाइड्रेट एक एसेंशियल माइक्रोन्यूट्रिएंट हैं जिसे पूरी तरह स्किप करना सही नहीं है।अगर भारतीय डाइट की बात करें, तो रोटी और चावल कार्बोहाइड्रेट के सबसे बड़े स्रोत हैं। लगभग हर घर में नियमित लोग रोटी और चावल का सेवन करते हैं। लेकिन जब वजन घटाने की बात आती है, तो लोग अक्सर यह जानना चाहते हैं एक दिन में कितनी रोटी खानी चाहिए? आइए जानते हैं।रोटी में सिर्फ कार्बोहाइड्रेट ही नहीं बल्कि अन्य एसेंशियल न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। गेहूं प्रोटीन, फैट, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, फोलेट और आयरन का सबसे अच्छा स्रोत है। रोटी का सेवन करने से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।एक दिन में कितनी रोटी खानी चाहिए?कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फैट को माइक्रोन्यूट्रिएंट कहते हैं। शरीर में विभिन्न कार्यों को करने के लिए इनकी बॉडी को अधिक मात्रा में जरूरत पड़ती है। सबसे पहले आपको अपना डेली कार्बोहाइड्रेट इनटेक तय कर लेना चाहिए। उसके आधार पर आप यह तय करें कि आपको एक दिन में कितनी रोटी खानी चाहिए।6 इंच की छोटी रोटी में लगभग 71 कैलोरी पाई जाती है। यदि आप लंचटाइम में 300 कैलोरी लेते हैं, तो आप 2 रोटी खा सकते हैं। इससे आपको 140 कैलोरी मिलेगी और बाकी कैलोरी आपको सब्जियों और सलाद से मिल जाएगी। यह ध्यान रखें कि रोटी के अलावा आप जिन सब्जियों और फलों का सेवन कर रहे हैं, उनमें भी कार्बोहाइड्रेट की मात्रा है।इसलिए आपकी कैलोरी इनटेक पर ही यह निर्भर करता है कि आपको एक दिन में कितनी रोटी खानी चाहिए। दिन भर में 4 रोटी खाना वजन घटाने के लिए बेहतर माना जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info